थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन
नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता
थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दरबार में एक भी मामले का निष्पादन नहीं किया गया वहीं दो नया मामला दर्ज भी किया गया।भूमि विवाद का दो नया मामला रजाकपुर वार्ड न० 1 निवासी रामदेव तांती पिता स्व० मिश्री तांती बनाम महेंद्र चौधरी पिता स्व० जगेश्वर चौधरी और सैदपुर वार्ड न० 8 निवासी रेणु देवी पति अशोक सहनी बनाम मसोमात तारा देवी पति स्व० रामदेव सहनी के बीच जमीनी विवाद का मामला सुनवाई के लिए दर्ज किया गया।निपटारा के लिए छः मामले पेंडिंग रह गये।सुनवाई किये गये मामलों में पहसारा के सुरेश प्रसाद सिंह व मुन्नी देवी,छोटन यादव,उपेन्द्र पासवान,चंद्रशेखर महतो,राजेन्द्र महतो, रामदेव तांती,रेणु देवी आदि के मामलों कि सुनवाई की गई।मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय कुमार,संजीव कुमार, अशोक कुमार पाल, कार्यालय सहायक अमरजीत कुमार व फरियादी मौजूद थे।


