पहसारा में दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों ने किया बेहतर कला का प्रदर्शन
नावकोठी/बेगूसराय/से आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की खास रिपोर्ट
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा कृष्णाष्टमी मेला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दंगल प्रतियोगिता के निर्णायक राम बदन सिंह, बिजली पहलवान एवं कारी पहलवान थे।कुश्ती में पहलवानों ने अपने बेहतर कला का प्रदर्शन किया।अखाड़े में दर्जनों जोड़ी कुश्ती में पहलवानों ने अपने दुर्लभ दाव का प्रयोग कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।गोलू बेगूसराय को राहुल सागी ने पराजित किया।रामू बाबा अयोध्या ने प्रिंयाशु गोरखपुर को पटकनी दी।
वहीं श्रवण पंडारख को सूरज वक्सर ने पटकनी दी।वहीं कुश पहलमान पहसारा ने आशीष गाजीपुर को पराजित किया।सुजीत बनारस को शैलेन्द्र सासाराम ने पराजित किया।दीपक पंडारक व सिपाही बगहा जोड़ी रहा।शाहनवाज परोरा जयचन्द बेतिया से हार गए।जयमल पहलवान मेरठ ने नारायण पहलवान गोरखपुर को पटकनी दी।वहीं अंकित पहलमान गाजीपुर को भोला पहलमान पहसारा ने पराजित कर बेहतर कला का प्रदर्शन किया।
इस तरह बीच-बीच में दर्शकों के ताली की गर्गराहट ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में मदद किया।दंगल प्रतियोगिता के दौरान मेला अध्यक्ष वचन देव सिंह उर्फ बच्चू बाबू, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सहनी, सचिव मृत्युंजय सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद अलबेला,महासचिव मोहन पोद्दार,गोलू कुमार, अंकित कुमार,मोहन कुमार,सुदर्शन सिंह, अनुभव सिंह,विभाकर सिंह,मुकेश कुमार, कन्हैया झा,सरपंच प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, छात्र नेता शिवम वत्स, चंदन कुमार,शिवेश रंजन सहित हजारों की संख्या में दंगल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।






