विधायक ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर आधारपुर कैंपस में नवनिर्मित ग्रांड फ्लोर स्ट्रक्चर का किया उद्घाटन
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ,बेगूसराय
30 अगस्त शुक्रवार को
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर आधारपुर में तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक राम रतन सिंह के द्वारा फीता काटकर विद्यालय कैंपस में नवनिर्मित ग्रांड फ्लोर स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया गया । मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधायक द्वारा अनुशंसित विद्यालय प्रांगण में 14 लाख 20 हजार 500 रुपये की लागत से निर्माण कराया गया। ये ग्राउंड फ्लोर बन जाने से अब कंपस के ऊपर कई वर्ग कक्ष का निर्माण होगा और नीचे बच्चों के खेलने हेतु मैदान भी जिससे बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक काल से यह गांव की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक गांव के रूप में रहा है। विधायक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय भवन निर्माण एवं बच्चों की बैठने की बेंच की व्यवस्था के साथ ही कराई जा रहे अन्य कार्यों को गिनते हुए कहा की हमारा प्रथम प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत परिवर्तन लाने के साथ ही बच्चों की उचित शिक्षा के लिए जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए वे तत्पर रहेंगे। अंचल मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि परमानंद सिंह ने कहा कि मैं जब भी इस रास्ते से गुजरता था तो इस विद्यालय के बच्चों के अनुशासनिक व्यवस्था और शिक्षकों को बच्चों के प्रति समर्पण की भावना से हम प्रभावित थे।भवन की कमी देखकर चिंतित रहता था और उसी वक्त मैंने संकल्प लिया था कि इस विद्यालय को सुविधा युक्त बनाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। विधायक श्री राम रतन सिंह ने आज उस सपना को साकार कर दिखाया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्राकृतिक पुष्प देकर सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय प्रांगण में भवन बनाने के लिए स्ट्रक्चर के निर्माण से छात्र-छात्राओं को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। ऐसी व्यवस्था को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी देखी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने किया। मौके पर विधायक के निजी सचिव हरे राम सिंह, अंचल मंत्री परमानंद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि चंद्र भूषण सिंह उर्फ बौघु,
राम हर्ष कुंवर , विजय कुंवर के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक,अभिभावक एवं शिक्षा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।




