बिजली की समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने कनीय विद्युत अभियंता बरौनी से मिला
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
जय नगर फीडर में बिजली की आंख मिचौली से तंग आकर एक प्रतिनिधि मण्डल ने 27 अगस्त मंगलवार को कनीय विधुत अभियंता बरौनी से मिल कर अपनी बातें रखी। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि विगत 2,3 महीने से जय नगर फीडर में बिजली आपूर्ति बेहद दयनीय हो गई है। इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की हालत बेहद खराब हो रही है उमस वाली भीषण गर्मी में बिजली का नहीं रहना सरकार के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दवे का सरासर विरोध है।
प्रतिनिधि मण्डल को कनीय विधुत अभियंता प्रमंडल बरौनी ने कहा कि हर कीमत पर बिजली के तमाम समस्याओं को जल्द ठीक कर रहे हें।, 2,3 महीने के अंदर बारो फीडर भी अलग हो जाएगा, वृक्ष की कटाई, तार, पोल अर्थ, बिजली बिल का अधिक आना, आदि को जल्द ठीक किया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा हम लोग शहरी क्षेत्र का बिजली बिल का भुगतान करते हें, और बिजली ग्रामीण क्षेत्रों की तरह दिया जा रहा है जो काफी रोष की बात है। निश्चित रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए । प्रतिनिधिमण्डल में बारो दक्षिणी के पूर्व मुखिया मो० जफर आलम,पूर्व मुखिया तलत अहमद, पूर्व सरपंच नदीम, प्रमोद सिंह, किशन प्रसाद लुहारुका, पूर्व सरपंच अशोक कुमार ठाकुर, भाकपा शाखा सचीव नेहाल, वार्ड पार्षद दिलशाद, सरफराज अंसारी, मो० शाहफहद, फिरोज उर्फ मुनना, मो० आजाद, मो० शादाब फखर आदि ने कहा कि अगर बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र ठीक नहीं हुआ तो अब बिजली विभाग के पदाधिकारियों से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी जो काफी रोष पूर्ण होगा, इस की तमाम जवाबदेही पदाधिकारियों की होगी।





