Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

डीपीएस स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गोप-ग्वालों की वेशभूषा में शामिल हुए बच्चे

डीपीएस स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गोप-ग्वालों की वेशभूषा में शामिल हुए बच्चे


तेघड़ा से आरएम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


( तेघड़ा) बेगूसराय 

प्रखंड के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों  में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया गया।बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर लोगों का मन मोह लिया तेघड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 28 साहू पेट्रोल पंप के समीप डीपीएस स्कूल के प्रांगण में   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।


विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण, श्रीराधा, सुदामा, जानकी, वासुदेव, नंद, यशोदा समेत गोप-ग्वालों की वेशभूषा में विद्यालय आकर जन्माष्टमी मनाया। महोत्सव में बच्चों ने अपनी कला व नृत्य से सभी का मन मोह लिया। 
बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का का मंचन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अर्जुन को गीता का उपदेश देने तक के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया।

वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के भावपूर्ण प्रंसंग का मंचन कर जीवन में मित्र का महत्व बताया। 
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य मनीष कुमार और निर्देशक राजीव कुमार ने बच्चों के इस अभिनय की प्रशंसा की व जीवन में श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी। विद्यालय के प्रेसिडेंट बेबी  कुमारी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया, वही टीचर कृष्णा कुमारी ,सोनू कुमारी ,कंचन कुमारी ,डॉली कुमारी, सोनम कुमारी,अनुजा कुमारी ने सारे बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं सुशील कुमार मिश्रा, सीनियर टीचर बिट्टू कुमार ,ऋषिकेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom