विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव।
तेघड़ा आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर 2 में 27 अगस्त मंगलवार बार को विद्यालय के प्रांगण में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जन्माष्टमी के अवसर पर दही-हांडी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां निकाली गई। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे आकर्षक प्रतीत हो रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के बाल रूपों में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। दही-हांडी के मटके को भी फोड़ा गया। आकर्षक झूले में बैठकर कृष्ण के रूप में बच्चे झूल रहे थे। प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सीनियर छात्राओं द्वारा भिन्न-भिन्न विषयों पर सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाए गए।छात्राओं में छिपी विलक्षण प्रतिमा को देखकर स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाए अचंभित थे। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को भरोसा दिलाया कि उन लोगों की प्रतिभा को विकसित करने में विद्यालय हर स्तर पर मंच उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।कार्यक्रम को सफल में विद्यालय कि शिक्षिका कंचन कुमारी ,अंशु कुमारी ,अभिसारिका मिश्रा , रिंकू कुमारी, शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता, रंजन कुमार, राजो पासवान, अमित ठाकुर, अमरजीत वर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



