Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिग्री कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण निर्माण में सजगता के साथ के साथ ही चलेगा संपूर्ण सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिग्री कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण निर्माण में सजगता के साथ के साथ ही चलेगा संपूर्ण सदस्यता अभियान 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

तेघड़ा बेगूसराय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा इकाई के नवगठित इकाई के सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारी ने बताया गया कि तेघड़ा में अगर डिग्री कॉलेज का सपना सर्वप्रथम किसी ने देखा था वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देखा था और आज वह सपना पूरा होने जा रहा है। अभी डिग्री कॉलेज का निर्माण चल रहा है और उसे निर्माण के ऊपर भी हम नजर बनाए हुए हें। उसमें होने वाली अराजकता के खिलाफ भी हमारा आंदोलन चलता रहेगा। हमारा लक्ष्य है की जल्द से जल्द डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो और उसमें पढ़ाई बहाल हो। अभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान चल रहा है और हमने निर्धारित लक्ष्य को लगभग प्राप्त कर लिया है और भी नए कार्यकर्ता हमारे संगठन से जुड़े इसको लेकर आगे भी निर्धारित तिथि तक सदस्यता अभियान तेघड़ा में चलाया जाएगा। जिसमें शिक्षक सदस्यता अभियान एवं अधिकतम सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जिसे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर है और हम केवल और केवल छात्र हित और राष्ट्रहित की बात करते हें ।और इसी बात पर भी आगे चलते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को तेघड़ा में एक नए आयाम पर ले जाने की बात पर सहमति जताई। मौके पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार और नगर मंत्री शशि कुमार ने बताया के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगामी कार्यक्रम के रूप में सबसे बड़ा कार्यक्रम तेघड़ा के तमाम मध्य विद्यालय, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सही रूप से पढ़ाई बहाल हो इसको लेकर हम हर एक स्कूल तक पहुंचेंगे और स्कूल की समस्याओं को एकत्रित करेंगे और जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इन सभी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। और निदान कराया जाएगा।मौके पर उपस्थित नगर उपाध्यक्ष रजनीश कुमार एवं नगर सह मंत्री अंकित कुमार ने बताया की तेघड़ा में चल रहे तमाम कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रा के साथ छेड़खानी की समस्या हो रही है, छात्राएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी तेघड़ा के प्रशासन को लेनी चाहिए और इस पर निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाना चाहिए हम इसको लेकर तेघड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  को लिखित आवेदन देंगे और छात्राओं को सुरक्षा मुहैया करने की मांग करेंगें। मौके पर प्रिंस कुमार, हर्ष राज, आयुष अमन, सुबोध कुमार, रोहित कुमार, सुमित कुमार, सौरभ कुमार, शिव शंकर, मुकुंद, अंशु , हर्ष, अंकित, सूरज, आयुष राज, मनीष, सत्यम,आशुतोष, नैना, लक्ष्मी  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom