सुरक्षित शनिवार में नाव एवं पानी से बचाव की दी गई जानकारी
नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालय में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गयी। उत्क्रमित हाई स्कूल सैदपुर के फोकल शिक्षक हरिहर सहनी और मध्य विद्यालय चक्का के फोकल शिक्षक प्रदोष कुमार ने कहा कि नाव दुर्घटना अक्सर क्षमता से अधिक लोगों के चढ़ने से हो जाता है।नाव की यात्रा के दौरान सफेद पट्टी के नाव पर यात्रा करने, क्षमता से अधिक लोगों को सवार नहीं करने, नशापान करने वाले नाविक के नाव पर नहीं चढने,माल मवेशी को साथ लेकर नाव की सवारी नहीं करने आदि की सलाह दी गयी।वहीं नाव पर चढ़ने व उतरने में शीघ्रता नहीं करने की सलाह दी।नाविक को भी इसका ध्यान रखना चाहिए।पानी में डूबने से होने वाले खतरे तथा बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह देते हुए कहा अगर पानी में कोई डूब गया है तो डूबते हुए व्यक्ति के बचाव के लिए धोती, साड़ी,रस्सी,बांस तथा आस पास उपलब्ध संसाधनों से उसे बचाया जा सकता है।साथ ही इस व्यक्ति का प्राथमिक उपचार से सांस देना,पेट, छाती पर थोड़ा दबाव बनाकर पेट से मुंह से पानी निकलने का प्रयास करना चाहिए।बाढ़ के दौरान,व्रत त्यौहार,मेला आदि के समय नदी,नहर, तालाबों में आने-जाने के दौरान डूबने एवं नाव दुर्घटना की घटनाएं बहुत ज्यादा होती है,उसके बारे में जागरूकता पैदा किया गया।इस दौरान उत्क्रमित हाई स्कूल बिष्णुपुर से प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो,श्रवण कुमार,अभिलाष कुमार, उत्तम कुमार,अजय कुमार,जमील अहमद वहीं मध्य विद्यालय चक्का के प्रधानाध्यापक शंभू महतो,संजीत कुमार, साधना कुमारी, रविंद्र कुमार,राजेश रमन एवं विद्यालय परिवार के बच्चे मौजूद थे।


