Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जिला पुस्तकालय संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक।

 जिला पुस्तकालय संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय

 25 अगस्त रविवार को युवक संघ पुस्तकालय पकठौल,में 

,,जिला पुस्तकालय संघ ,,की अनुमंडल स्तरीय बैठक स्थानीय पुस्तकालय अध्यक्ष मंजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।संचालन प्रोफेसर डॉo आसिफ अली ने की ।

जिला पुस्तकालय संघ के जिला सचिव ,अरविंद कुमार सिंह ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि जिला में जो पुस्तकालय अपनी चमक खो बैठी है,,उसे फिर से जगाना है।

 आज हम लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं,,लेकिन इस घड़ी में हमारा पुस्तकालय अंधकार से जूझ रहा है।

 उन्होंने कहा कि अंधकार है जहां आदित्य नहीं है।

 मुर्दा है वह देश जहां साहित्य नहीं है।।

उन्होंने बताया कि जिला में मुख्य तीन पुस्तकालय 1931 ईस्वी में बेगूसराय में स्थापित किया गया ।

भक्ति योग पुस्तकालय बरौनी,, विप्लव पुस्तकालय और परमहंस पुस्तकालय दहिया में स्थापित हुआ।

1937 ई में बिहार राज्य पुस्तकालय संघ की स्थापना हुई ।

जिसमें बिहार सरकार ने  बैजनाथ बाबू को इसका मेंबर बनाया ।

1860 ईo में पुस्तकालय का कानून बना।

 जिसमें सोसाइटी से संबंधित 250 रुपए में ही रजिस्ट्रेशन हुआ  करता था 

लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  द्वारा 3 साल पहले रजिस्ट्रेशन फी बढ़ाकर 15000 रुपया कर दिया गया।।

जन प्रतिनिधियों का सहयोग और जनता के सहयोग से ही पुस्तकालय में एक क्रांति लाने की जरूरत है ।

जिला के सभी अतिक्रमित पुस्तकालय को मुक्त करने करना भी हमारी जिम्मेदारी है ।

ताकि शिक्षा में सुधार लाया जा सके


जिला के जिला पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष सैयद अख्तर हुसैन ने कहा,,, पुस्तकालय किसी भी समाज का आईना होता है ,,,,

इसे जीवित रखना,, सुरक्षित रखना यह हम सबों की जिम्मेवारी है ।

दहिया परमहंस पुस्तकालय वर्षों से बंद है ।

तेघड़ा अनुमंडल की एक पुस्तकालय कमेटी की गठन करना है जिसे अगली बैठक में की जाएगी ।

गांधी विद्या प्रचारक पुस्तकालय संजात  के अध्यक्ष जगदीश पासवान जी ने कहा कि

1937 ईo  का मेरा पुस्तकालय है लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ आर्थिक फंड और पुस्तकों की जरूरत है ।प्रत्येक पुस्तकाअध्यक्ष को 500 रुपया प्रतिदिन की दैनिक भत्ता देनी चाहिए।युवक संघ पुस्तकालय एक विकसित पुस्तकालय है ।

तेघड़ा अनुमंडल पुस्तकालय संघ के सचिव अरविंद कुमार महतो  ने अनुमंडल स्तरीय कमेटी के गठन का अफगान किया।हवन किया ।जिला पुस्तकालय संघ सहसचिव प्रमोद कुमार  ने कहा कि हम सबों की जिम्मेवारी है इसे सुरक्षित रखना है यह हमारी धरोहर है।

युवक संघ पुस्तकालय पकठौल के अभिभावक अमरेश कुमार  ने कहा कि 

पुस्तकालय यह हमारी धरोहर है इसे हमने सींचा है इसकी रक्षा करनी है।

 अनिल कुमार सोनी  ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद और बधाई दी।

 महेश प्रसाद सिंह बजलपुरा पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष ने कहा कि नवजीवन पुस्तकालय जेपी आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई है ।

प्रत्येक वर्ष हम मैट्रिक से लेकर स्नातकोत्तर के मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह में सम्मानित करते हें ।

गांधी जयंती, स्थापना दिवस और विभिन्न शैक्षिक मौके पर पुस्तकालय समिति अपना योगदान देती रहती है

मौके पर मुखिया पंकज कुमार सहनी,डॉक्टर सीताराम सहनी  , खालिद अहमद,अरविंद कुमार तांती ,प्रशांत कुमार ,अमरेश कुमार एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom