Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एसडीएम व डीएसपी ने किया मेला का उद्घाटन

 एसडीएम व डीएसपी ने किया मेला का उद्घाटन 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में आयोजित पांच दिवसीय  कृष्ण जन्मोत्सव मेला का उद्घाटन मंगलवार को देर शाम तेघड़ा एसडीओ  राकेश कुमार, एसडीपीओ डॉ रविन्द्र मोहन, लोजपा नेता विनय कुमार सिंह, बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ,थानाध्यक्ष पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। एसडीओ  ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सबके तारण  हार हैं। उनके दिए हुए उपदेशों  को आत्मसात करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में सहभागिता  निभाने से समाज में भाईचारा बढ़ती है। मेला को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने  प्रशासन आपके साथ है।लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के नाम लेने मात्र से सारे क्लेशों का नाश हो जाता है। एसडीपीओ ने कहा कि मेला में शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करे।मेला समिति की ओर से  अतिथियों को चादर एवं भगवान श्रीकृष्ण का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया।अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा ने की  मौके पर  मेला समिति के सचिव बलबीर कुमार,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, पूर्व उपप्रमुख रंधीर कुमार वर्मा, विंध्याचल राय, रामप्रकाश साह, सुनील कुमार राय, अमरजीत महतों, संजय यादव, अविनाश कुमार मुन्ना, टिंकू कुमार आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom