रेल मैदान बरौनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का उद्घाटन रेल डीएसपी ने फीता काटकर किया।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ,बेगूसराय
सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी रेलवे मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला का विधिवत उद्धघाटन स्थानीय रेल पुलिस उपाधीक्षक गौरव पांडेय , पुर्व मंत्री उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश एवं बरौनी आरपीएफ इंस्पेक्टर राज कुमार जीआरपी मनीष कुमार, फूलवाड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक संजय राय उर्फ पप्पू सिंह ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद पाठक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरौनी रेल पुलिस उपाधीक्षक श्री पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े अलौकिकता का बाखूबी बयां करते हुए इस उत्सव को लेकर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित आरपीएफ इंस्पेक्टर राज कुमार ने कहा कि मुरलीधर की कहानी से ना सिर्फ प्रेम, स्नेह बल्कि अनुशासन का भी सीख मिलता है। बरौनी रेल थाना इंचार्ज मनीष कुमार समाजसेवी मोहम्मद लालबाबू, मेला के आयोजक शिव कुमार उर्फ पंकज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. बरौनी रेलवे मैदान मेले के व्यवस्थापक पंकज सिंह ने बताया की मेले में आनेवाले लोगों के लिए मनोरंजन की विषेश व्यवस्था किया गया है। मौत का कुआ, टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन झूला, चांद तारा झूला, ब्रेक डांस झूला, , हथौड़ा झूला सुनामी झूला साथ ही छोटे बच्चे के लिए भी रंग बिरंग के झूले वॉटर पार्क, मिक्की माउस, के अलावे मीना बजार लगाया गया है। साथ ही पूरे रेलवे मैदान को लाइट से जगमगाया गया है।
*लाइटिंग से जगमगा रहा है नगर परिषद बरौनी क्षेत्र*।
नगर परिषद बरौनी के नौ स्थानों पर आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी अनुष्ठान एवं मेले को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। खराब मौसम के बिच भी बरौनी रेलवे मैदान में हजारों की भीड़ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला को देखने के लिए मंगलवार को उमड़ पड़ी। मेले में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे मेले में लगे झूले का आनंद उठा रहे है।



