Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय के बच्चों के बीच खेल मेला का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय के बच्चों के बीच खेल मेला का आयोजन 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा /बेगूसराय  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त गुरुवार को प्रखंड के बरौनी तीन पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी खुट के प्रांगण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच क्षमतालया फाउंडेशन एवं सहायक दानी फाउंडेशन  के बैनर तले खेल मेला का आयोजन किया गया। खेल मेला में विभिन्न तरह के खेल संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। खेल मेला कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार केसरी ने किया। प्रधानाध्यापक ने प्रोजेक्ट छलांग की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद के माध्यम से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। उन्होंने कहा कि आज देश राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है ।‌हर साल भारत में 29 अगस्त का दिन खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन भारतीय हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है। भारत सरकार ने 2012 से उनकी जन्म तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। या दिवस देश के महान खिलाड़ियों को सम्मान स्वरूप याद करने के उद्देश्य से भी मनाया जाता है। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षक नेता चंदन कुमार ने कहा कि इस दिवस के जरिए खेलों का प्रसार किया जाता है।


खेलों में उत्कृष्ट प्राप्त करना ताकि देश में खेल को बढ़ावा मिल सके। आयोजित खेल मेला में खेल संबंधित गतिविधियों में सैकड़ों की संख्या में बालक व बालिकाओं ने खेल का आनन्द लिया। इन सभी खेलों में चार स्टाल लगाए गए। पहले स्टाल में रस्सा-कसी, स्टाल नंबर दो पर ताली रेस, स्टाल नंबर तीन पर डाजबाल, स्टाल नंबर चार पर बिल्डर और बुल्डोजर, चूहा बिल्ली, खजाना लूटो आदि खेल कराये गये।

प्रोजेक्ट चलांग के प्रोग्राम मैनेजर आसिफ ने ने बताया कि इस खेल  के आयोजन का उददेश्य न केवल शारीरिक स्वास्थ को प्रोत्साहन देना बल्कि  खेल के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर फील्ड कोऑर्डिनेटर दिलीप रंजन द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। मौके पर शिक्षक चंदन कुमार के अलावे विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिका, ग्रामीण एवं विद्यालय के सभी बच्चे शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom