Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पकठौल में शिव मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन ,शिलान्यास कार्यक्रम

पकठौल में शिव मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन ,शिलान्यास कार्यक्रम

तेघड़ा ,बेगूसराय

उत्तरी तेघड़ा के पकठौल पंचायत अंतर्गत प्रखंड के पूर्व मत्स्य सचिव अशोक सहनी के आवासीय परिसर में शनिवार को भगवान शिव की प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ संपन्न हुआ। इस मंगल कार्य की पावन बेला में मुख्य यजमान रामाशीष सहनी एवं उनकी पत्नी मौजूद रहीं।


इस मंदिर की परिकल्पना पूर्व मत्स्य सचिव अशोक साहनी ने किया था। प्रस्तावित भोले शंकर की मंदिर के भूमिपूजन के बाद नींव की पहली ईंट अशोक सहनी ने स्वयं रखी। इस अवसर पर सर्वप्रथम वैदिक विधि-विधान के साथ देवी आवाहन कर मंदिर में स्थापित किए जाने वाले देवी-देवताओं का वैदिक मंत्रोच्चारण से षोड्षोपचार पूजन किया गया। तत्पश्चात्, भूमि पूजन शिलान्यास व धर्मध्वजा का पूजन किया गया। तत्पश्चात्, अतिथिजनों द्वारा शिलान्यास पूजन कर निर्माण स्थल के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया।

इस दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे मांगलिक गीतों से भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हुई। इसको लेकर सभी लोगों द्वारा संकल्प लिया गया कि इस मंदिर का निर्माण कार्य अविलंब पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिथिजनों का तिलक लगाकर फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के पूर्व मत्स्य सचिव अशोक सहनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर के निर्माण होने से इस मुहल्ले के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोग नमन करेंगे।

मंदिरों के निर्माण से ही धर्म की रक्षा व राष्ट्र का उत्थान होता है। इस मौके पर पुरोहित रंजीत पाठक ने वैदिक रीति रिवाज के साथ अनुष्ठान संपन्न करवाया। भूमि पूजन के उपरांत शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन की गई जिसमें भारी संख्या में शिव गुरु शिष्य और शिष्या शामिल होकर प्रवचन का रासा स्वादन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom