Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बहन ने भाई की कलाई पर बांधी राखी भाई से लिया रक्षा का वचन

 बहन ने भाई की कलाई पर बांधी राखी भाई से लिया रक्षा का वचन


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता

अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा  ,बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को  भाई और बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पावन त्यौहार बड़ी श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में दुकानदारों ने दिनभर अपनी दुकानों को सुंदर राखियों से सजाए रखा। दिन के 1:30 बजे के बाद बहनों द्वारा अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। छोटे बच्चों में भी राखी के पर्व को लेकर उत्साह और उमंग देखा गया । छोटी बच्चियों ने भी अपने भाईयों को राखी बांधी। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। त्योहार के दिन सुबह से ही बाजार में राखी और मिठाइयों की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। देर शाम तक बाजार में लोगों की खरीदारी के लिए चहल-पहल देखी गई। राखी के साथ ही कपड़े, साड़ियां और अन्य सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं राखी के दामों मे वृद्धि होने के बावजूद महिलाओं में उत्साह देखा गया। इसी प्रकार बाजार में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए नई-नई डिजाइन की राखियां खरीदीं। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन पर्व पर घरों में परपंरागत रूप से भाईयों की जहां कलाईयां सजी। वहीं बहनों को उनके ख्वाहिश के मुताबिक तोहफे और उपहार मिले। सालभर के इस त्यौहार के लिए बहनों को इंतजार रहता है। वहीं भाई भी बहनों के बीच समय व्यतीत करने के लिए इस पर्व का इंतजार करते हें। भाई-बहन के प्यार को देखकर जहां घरों के बड़े-बुजुर्गों की आंखें भर आई। वहीं बचपन में बिताए वक्त को भी भाईयों ने बहनों के साथ याद किया। प्रखंड के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर घरों में खुशियां ही खुशियां नजर आई। भाईयों की कलाई सजाकर जहां बड़ी बहनों ने दुलार किया। वहीं बड़े भाईयों ने अपनी छोटी बहनों को आशीर्वाद स्वरूप साथ देने का वचन दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom