Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन।

स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन।


तेघड़ा  ,बेगूसराय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय द्वारा 'स्वामी विवेकानंद प्रतिभा खोज परीक्षा-2023'  का आयोजन पूरे जिले में किया गया। जिसमें तेघड़ा का परीक्षा केंद्र राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में बनाया गया। जिसने 253 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया  । इसके लिए जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण 12 जनवरी को जीडी कॉलेज में होगा।जबकि क्षेत्रीय स्तर पुरस्कार वितरण 19 जनवरी को 3:00 बजे राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में ही किया जाएगा मौके पर तेघड़ा नगर अध्यक्ष अंकेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी परिषद  हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अंदर के प्रतिभा को उभारना और विकसित करना है जिसके लिए विगत 18 वर्षों से यह परीक्षा आयोजित होते आ रही है परीक्षा नियंत्रक  प्रिंस प्रभाकर ने बताया कि पूरे जिले से लगभग 28 छात्रों को जिला स्तरीय पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर पर तेघड़ा से भी 28 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा यह परीक्षा 100 अंकों की आयोजित की गई थी जिसमें 2 घंटे का समय दिया गया था परीक्षा में सभी विषय से मिलकर प्रश्न पूछे गए थे मौके पर निरीक्षण जिला से निरीक्षक सभी केंद्र के लिए बनाए गए जिसमें तेघड़ा के निरीक्षक राहुल कुमार बनाए गए थे परिक्षा को नियंत्रित करने के लिए वीक्षक के रूप में शुभम, सत्य प्रकाश ,प्रिंस ,अंकित ,राजेश ,गोलू ,विवेक , दिलखुश ,सौरभ अभिजीत एवम अन्य थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom