राजद द्वारा दूसरे चरण की चौपाल की तैयारी को लेकर बैठक।
सदर प्रखंड सहजानंद यादव के आवासीय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राजव्यापी कार्यक्रम के तहत देश में बढ़ती कमरतोड़ महंगाई ,बेरोजगारी, गरीबी, पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग ,केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति के विरुद्ध में दूसरे चरण के तहत "ग्राम चौपाल" की शुरुआत। एवं युवा राजद बेगूसराय के सभी प्रखंड अध्यक्षों/ प्रखंड प्रधान महासचिवों /नगर अध्यक्ष/नगर प्रधान महासचिव/ युवा राजद बेगूसराय के सभी जिला पदाधिकारियों / जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन प्रमाण -पत्र वितरण कार्यक्रम पर एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजूर रहमान एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव विकास पासवान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन एवं विशिष्ट अतिथि राजद प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अशोक यादव, राजद बेगूसराय जिला अध्यक्ष मोहित यादव उपस्थित हुए।
पत्रकारों के समक्ष युवा राजद जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रधान महासचिव के द्वारा जिला पदाधिकारियों , प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड प्रधान महासचिवों, नगर अध्यक्षों, नगर प्रधान महासचिवों की सूची प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के राज में गरीबी ,बेरोजगारी ,कमरतोड़ महंगाई चरम सीमा पर है ।किसान बेहाल है, युवा बेरोजगार है तथा गरीब तंगहाल है ।जो बीजेपी इन सभी मुद्दों पर सत्ता में वापस आई दुर्भाग्य देखिए सबसे ज्यादा महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी इनके ही शासन में देखने को मिल रहा है । वहीं बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं युवा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा बिहार में नौकरियों की बंपर बहाली की जा रही है ।जहां बिहार सरकार एक दिन में तय समय पर एक साथ कैंप लगाकर लाखों नियुक्तियां पत्र बांटकर तेजस्वी प्रसाद यादव अपने वायदों को पूरा कर रहे हें ।यकीन मानिए आने वाले दौर में महागठबंधन के नेतृत्व में बिहार देश में सर्वोच्च स्थान पर कायम होगा ,जहां नौकरियां सबसे ज्यादा बांटी जायेगी यह कीर्तिमान बिहार ही स्थापित करेगा। आज विपक्ष जब जनता की आवाज को बुलंद करता है । तो प्रधानमंत्री के इशारे पर सैकड़ों सांसदों का निलंबन किया जा रहा है । अब पार्टी दूसरे चरण के लिए "ग्राम चौपाल "लगाने का कार्यक्रम करने का फैसला लिया है । विशिष्ट अतिथि प्रो अशोक यादव ने कहा कि आज देश को युवाओं की जरूरत है फिर से युवा क्रान्ति करने की आवश्यकता है। वहीं राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि भाजपा को अगर हराना है तो आप सभी युवाओं को दिन-रात मेहनत करके पंचायत स्तर तक जाकर संगठन को मजबूत करना होगा।



