Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पूर्व मध्य रेल के जीएम के द्वारा बेगूसराय स्टेशन पर द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव की मांग को गंभीरता से नहीं लेने पर रेल यात्री संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल का पुतला वीर कुंवर सिंह चौक पर फूंक कर विरोध प्रदर्शन कियाl

मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए संयोजक समीर सिंह चौहान ने कहा कि महाप्रबंधक के बयान से शहर वासियों की भावनाएं आहत हुई हैंl वर्षों से बेगूसराय के रेल यात्री हावड़ा के लिए डायरेक्ट ट्रेन और बेगूसराय स्टेशन पर द्रुतगामी ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैंl कल बेगूसराय स्टेशन पर जीएम साहब के द्वारा मांग को सिरे से खारिज कर दिया गयाl

जिससे रेल यात्रियों में आक्रोश का माहौल व्याप्त हैl महाप्रबंधक महोदय ने बेगूसराय स्टेशन पर रेल सुविधाएं बढ़ाने की बात की जो स्वागत योग्य हैl लेकिन जब ट्रेन ही नहीं रुकेगी तो रेलवे स्टेशन शॉपिंग मॉल से ज्यादा कुछ नहीं रह जाएगाl मांग की पूर्ति नहीं होने पर रेल यात्री संघर्ष समिति के कार्यकर्ता शहर वासियों के साथ मिलकर रेल का चक्का जाम करने पर मजबूर होंगेl मौके पर धर्मेंद्र कुमार मोहम्मद सत्तार जितेंद्र महतो सुधीर पासवान अनिल सिंह राकेश साहनी उमेश साहनी के साथ अन्य लोग उपस्थित थेl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom