Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सतत विकास लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण है पंचायत की भूमिका --- बीडीओ

 सतत विकास लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण है पंचायत की भूमिका --- बीडीओ

तेघड़ा  , बेगूसराय
आकांक्षी प्रखंड को लेकर प्रखंड के अटल कलम भवन के सभागार में ग्राम पंचायत योजना अंतर्गत सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण से संबंधित पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय उन्मुख कारण  सह कार्यशाला   का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रखंड के मुखिया एवं पंचायत सचिवों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में नो विषय

गरीबी मुक्त पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासित पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत बनाने की लक्ष्य को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर वैश्विक मुद्दों पर कार्य कर सफलता हासिल करने पर बल दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि इन तमाम लक्ष्य को स्थानीयकरण करके हम आसानी से इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हें। इस महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में पंचायतों की सबसे बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के मुखिया पर दायित्व है कि वे अपने पंचायत  में केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करें। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत को सतत विकास की ओर ले जाना है। हम एक क्षेत्र का विकास करते हें तो दूसरा प्रभावित होता है इसलिए संयुक्त राष्ट्र में संस्था ने सतत विकास का खाता तैयार किया है सभी कार्य के लिए अलग-अलग मानक तैयार किए गए हें। दिए गए बिंदुओं पर सोचे और लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी कार्य में इसमें सफलता पा सकते हें । अपने पंचायत और पंचायत वासियों के विकास के लिए आगे बढ़ते रहे। समाज के दायित्व निर्वाह करते रहें और पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जिम्मेवारी निभाएं। उन्हें पंचायत सेवकों एवं पंचायत में कार्यरत कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग पंचायत के कार्य और दायित्व में ईमानदारी पूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार, पीरामल फाउंडेशन टीम बेगूसराय के प्रोग्राम लीडर दीपक मिश्रा, डी पी एच ओ दीपक कुमार, अभिषेक तिवारी, अर्पित पाल, कन्हैया कुमार निपनियां मधुरापुर के मुखिया चंद्रभूषण सिंह, बरौनी तीन के मुखिया अमलेश कुमार राय, चिल्हाय के मुखिया अरविंद कुमार महतो, पिढ़ौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी,पकठौल के मुखिया पंकज सहनी, पिपरा दोदराज  के मुखिया नीरज प्रभाकर,गौर 2 के पंकज पासवान, बरौनी दो के मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह, आधारपुर के मुखिया प्रतिनिधि बौघु सिंह, जन सेवक किशोर कुमार, पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, श्रुति नारायण, कालेश्वर रजक, एवं बैजनाथ मोची के अलावे अन्य कर्मी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom