वरीय स्नातक शिक्षक की प्रोन्नति पर समारोह पूर्वक दी विदाई।
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरा के वरीय शिक्षक सउद असलह के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में प्रोन्नति उपरांत स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने किया जबकि संचालन वरिष्ठ शिक्षक अविनाश कौशिक के द्वारा किया गया। आयोजित विदाई समारोह का आयोजन स्वागत गान एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने संबोधन में शिक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है। सरकारी सेवा में आने वालों की सेवानिवृत्ति एवं स्थानान्तरण अनिवार्य है। वहीं प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने मो. सउद असलह द्वारा विद्यालय में छात्र हित में किए गए योगदान की सराहन करते हुए कहा कि इन्होंने यहां जैसा किया आशा है कि इससे अच्छा अगले तेघड़ा के राईन उर्दू मध्य विद्यालय में भी करेंगे। वहीं इनके मधुर स्वभाव, सरलता और कर्मठता की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों के साथ इनका लगाव प्रभावित करता था। हमेशा छात्रों से घुल-मिलकर शिक्षादान करते थे। वहीं शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि अमित कुमार ने कहा कि विदाई के वक्त समारोह आयोजित कर सम्मान उन्हें अच्छे कर्म के लिए दिया जाता है। आज उपस्थित शिक्षक और छात्र इनके कर्मों को याद कर भावुक हो रहे हें। उपस्थित शिक्षक व छात्र - छात्राओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक को उपहार भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरा के प्रधानाध्यापक वैदेही कुमारी, प्राथमिक विद्यालय विषहर स्थान के प्राकृतिक कुमार अनुज, उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरा के रवि कुमार, शशि साकेत, प्रभात कुमार, नीलम प्रभा, प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर के सुजीत कुमार, के अलावे सैकड़ो की संख्या में शिक्षक व छात्र - छात्र शामिल हुए।



