Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लगातार 3 दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को कटेगा नाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान#9534457880

तेघड़ा पकठौल लगातार 3 दिन अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को कटेगा नाम को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान।

बेगूसराय तेघड़ा 

शिक्षा विभाग ने गैर हाजिर विद्यार्थियों के खिलाफ कठौर कार्रवाई शुरू कर दी है स्कूल कॉलेज में विद्यार्थी तीन दिनों तक अनुपस्थित रहे तो उनके नाम विद्यालय व महाविद्यालयों से काटे जाएंगे। इसको लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय पकठौल के प्रधानाध्यापक कृष्ण देव पंडित के नेतृत्व में विद्यालय के पोषक क्षेत्र में वाहन से सघन माइकिंग प्रचार प्रसार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर  छात्र-छात्रा, अभिभावक सहित आम लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक कृष्ण देव पंडित ने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पाठक के निर्देश के आलोक में विभाग से मिले मार्गदर्शन के आधार पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी अभिभावकों  एवं छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि निर्देशों का अक्षर स: पालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का नाम विद्यालय से काट दिया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड

पटना की ओर से नौवीं एवं 11वीं की मासिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है । हर महीने बच्चों को मासिक परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। इस परीक्षा में शामिल नहीं होने से आगे की फाइनल की एग्जाम में छात्र-छात्राएं हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पढ़ाई को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बता दे की उत्तर तेघड़ा के इस ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के सघन प्रचार प्रसार अभियान को लेकर चौक चौराहे एवं टोले मोहल्ले में विभाग की सक्रियता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के प्रति क्षेत्र में उठाए जा रहे विभागीय  नए-नए कदमों की लोग सराहना करते नहीं थक रहे हें शिक्षक जितेन्द्र रजक ,मेहबूब, धीरेंद्र, बिपिन,एवं अन्य शिक्षक गण।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom