Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

धनकौल पंचायत के वार्ड नं ११ में एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह भंडारा आयोजित किया गया।

 बेगुसराय जिला अन्तर्गत तेघड़ा प्रखंड के धनकौल पंचायत के वार्ड नं ११ में एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह भंडारा आयोजित किया गया। 

जिसकी अध्यक्षता विश्वनाथ दास ने किया। उद्घाटनकर्ता विश्व कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि रामचरित मानस प्रचार संघ के प्रदेश महामंत्री आचार्य संजय शास्त्री, मुख्य वक्ता विश्व कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी


अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, विशिष्ट अतिथिगण संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मति पूनम आजाद, राष्ट्रीय महासचिव साध्वी जानकी दासीन,डा० सुरज दास, कैलाश दास, विष्णु देव दास, जागेश्वर दास, विशाखा दासीन, प्रकाश दास,राम दास, सुमित्रा दासीन, केदार दास आदि संतों महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। अगुआ पंकज दास ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया तत्पश्चात सभी श्रोताओं को भण्डारा करवा कर विदा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom