स्वच्छता अभियान के तहत मुखिया ने कूड़ेदान और पैडल रिक्शा का की वितरण
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिढ़ौली में तरल और ठोस अवशिष्ट प्रबंधन को लेकर सभी वार्डो से चिन्हित किए गए स्वच्छता कर्मियों के बीच पेडल रिक्शा और कुड़ेदान का वितरण किया गया।अब सभी वार्डों से विधिवत कचरा उठाव अभियान के तहत घर-घर कचरा उठाव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा पंचायत के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ने कहा कि गांव में भी स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार का यह कदम काफी सार्थक है। उन्होंने पूरे पंचायत के सभी जनता से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने व समय पर कचरा को घर से बाहर निकालने का आग्रह किया । उन्होंने बताया कि अब कुछ दिन में ही प्रत्येक दिन सुबह छः बजे से लेकर दस बजे तक पंचायत के सभी वार्डों में घर-घर कचरा उठाने का कार्य किया जाएगा. सभी नियुक्त सफाई कर्मियों को सफाई के कार्य में आने वाले झाड़ू कचरा वाहन दस्ताना जूता इत्यादि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी इस स्वच्छता अभियान में कदम से कदम मिलाकर साथ देने का वादा किया। बताते चलें कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत सरकार द्वारा पंचायतों को 25 से 30 लाख रुपया उपलब्ध कराया गया है। इस राशि से पंचायतों में डस्टबिन, ठेला, ई-रिक्शा कचरा वाहन व अन्य सामग्रियों की खरीदारी की गई है।मुखिया ने बताया कि प्रत्येक घर से 30 मासिक यूजर चार्ज भी वसूल किया जाएगा। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग कचरा प्रबंधन व सफाई कर्मियों के वेतन मद में खर्च किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड वार रूम स्वच्छता ग्राही राम प्रवेश ठाकुर पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार शर्मा सभी वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे


