भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आम लोगों को किया गया जागरूक
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की जागरूकता शिविर का आयोजन पिपरा दोदराज पंचायत एवं पीढ़ौली पंचायत में आयोजित किया गया
पिपरा दोदराज पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर ने किया जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई। मौके पर पंचायत सचिव , श्रुति नारायण पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान,पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक अविनाश कुमार के अलावे विभिन्न विभाग के कर्मी , जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वहीं पीढ़ौली पंचायत स्थित शहीद सुनील यादव स्मारक के प्रांगण में मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभाग के द्वारा चलाए जा रहे सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रमा सिंह के द्वारा कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित तकनीकी कृषि एवं कम खर्च पर अधिक पैदावार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार एवं पूरे भारत देश के अंदर कृषि क्षेत्र में भारी परिवर्तन का दौर चल रहा है जिससे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार उनकी स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि समन्वयक सौरव कुमार ने रबी फसल के लिए किसानों को खाद , बीज एवं अन्य मशीनरी एवं इलेक्ट्रॉनिक कृषि संयंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी एवं उसकी प्रक्रिया के साथ ही किसानों को मिट्टी जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। आवास सहायक ने आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत में पूर्व के लाभार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। अब प्रतीक्षा सूची में शामिल प्रतीक्षारत लाभुकों के लिए भवन निर्माण का कार्य त्वरित गति से प्रारंभ की जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललन कुंवर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। समाज के सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है । इस दौरान मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ने सभी मौजूद लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत के प्रति संकल्प दिलाया और कहा कि भारत सरकार के योजनाओं के माध्यम से पंचायत में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद के माध्यम से सरकार के योजनाओं का टेलीकास्ट दिखाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य स्टाल पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाया गया। मौके पर पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार शर्मा के अलावे संबंधित एएनएम ,आशा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल हुए


