आनंद मिश्रा पराशर बने भाजपा वाणिज्य के प्रदेश सह-संयोजक
भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश टीम वाणिज्य प्रकोष्ठ की घोषणा प्रदेश संयोजक प्रो° डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने की,जिसमें बेगूसराय से आनंद मिश्रा पराशर को सर्व सम्मति से आई टी सेल का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत किया गया, आनंद मिश्रा पराशर बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा 1के निवासी हें। सामाजिक कार्यों में यह बट चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते आ रहे हें।राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ,बिहार सिने आर्टिस्ट एशोसिएशन के प्रदेश में भिन्न भिन्न दायित्वों के साथ किया व भाजपा के ही सहकारिता मंच में वे प्रदेश मीडिया प्रभारी भी थे, उनकी कार्यकुशलता को देखकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें आगे बढ़ाया व युवाओं को सक्रिय राजनीति में आने की अपील की । मीडिया को सम्बोधित करते हुए श्री पराशर ने बताया कि हर युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए, यदि बेहतर समाज चाहते हें।तो शिक्षाविदों को आगे आना होगा,अपने हक व हकूक की लड़ाई खुद लड़नी होगी।
आनंद मिश्रा पराशर के प्रदेश सह संयोजक बनने पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल ,राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवम त्यागी ,बिहार व झारखंड के संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, सांसद गिरिराज सिंह, निवर्तमान महामंत्री सुशील चौधरी व पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार व बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता के साथ साथ अन्य लोगों ने बधाई दिया ।



