Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कांग्रेस कमेटी तेघड़ा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

 पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया  याद

तेघड़ा  , बेगूसराय

तेघड़ा कांग्रेस भवन कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी तेघड़ा द्वारा  सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार की अध्यक्षता तथा पूर्व विधानसभा युवा अध्यक्ष रोशन कुमार के सफल संचालन में प्रखंड के प्रमुख कांग्रेसियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी थे। भारत की आजादी के बाद वे पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी थी। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौहपुरुष भी कहा जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान खेड़ा संघर्ष में हुआ। पुण्यतिथि के मौके पर सरोज पासवान, रोशन कुमार, विभेष सिंह, उदय सिंह, देवानंद सहाय, जिवेश सिंह, रामबली, अलख निरंजन, बद्री सिंह आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।सरोज पासवान ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधारोशन कुमार ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल बैरिस्टर, राजनेता और एक सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया था। देश को एकता के सूत्र में बांधने में भी सफल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom