पंचायत उपचुनाव को लेकर अंतिम दिन कुल पांच अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन का पर्चा दाखिल किया।
प्रखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी के साथ अटल कलम भवन के सभागार में नामांकन के अंतिम दिन 15 दिसंबर शुक्रवार को प्रतिनियुक्ति अधिकारी व कर्मीयों द्वारा निर्धारित टेबल पर कुल पांच अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन का पर्चा दाखिल किया। बरौनी एक वार्ड संख्या एक के लिए पंच पद पर रामभरोस कुमार एवं पवित्र देवी, बरौनी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 2 से पंच पद के लिए फूलवती देवी एवं मंजू देवी वही आधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से विजय कुंवर ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार के समक्ष नाम निर्देशन का पर्चा दाखिल किया। ज्ञात हो की तेघड़ा प्रखंड के बरौनी एक वार्ड संख्या दो, बरौनी तीन पंचायत के वार्ड संख्या दो एवं आधारपुर पंचायत में एक - एक पंच का रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर 9 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जो 15 दिसंबर शुक्रवार को विधिवत संपन्न हुआ। इस संबंध में तेघड़ा प्रखंड के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पंचायत में रिक्त पड़े पदों पर मात्र तीन पंचों के लिए उप चुनाव होगा। जिसके लिए आज 9 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हुई है।जो 15 दिसंबर को अंतिम रूप दिया गया। 16 से 18 दिसंबर के बीच प्रत्याशियों द्वारा किए गए दाखिल नामांकन प्रपत्रों का समीक्षा किया जाएगा। 20 दिसंबर को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों के बीच सिंबल आवंटित की जाएगी। वही 28 दिसंबर को सुबह 7:00 से शाम 5:00 तक वोट डाले जाएंगे। 30 दिसंबर को मतगणना के साथ प्रत्याशियों का भाग का फैसला होगा। नाम निर्देशन दाखिल करवाने हेतु कार्य में मोहम्मद शहबाज अहमद अनुवाद पदाधिकारी, किशोर कुमार जनसेवक, श्रुति नारायण पंचायत सचिव, नरोत्तम कुमार डाटा ऑपरेटर,सुरेंद्र राम कार्यालय परिचारी, एवं मनीष कुमार आदि मौजूद रहे


