विभिन्न जगहों पर खराब परी स्ट्रीट लाइट को समाजसेवियों ने ठीक करा कर मिसाल काम किया।
तेघड़ा/बेगूसरायबिहट नगर के गठन का लगभग 10 वर्ष पूरा होने को है। लेकिन नगर वासियों को समुचित रोशनी के लिए लाइट की भी बेहतर सुविधा नहीं उपलब्ध होने से लोगों के बीच में आक्रोश व्याप्त है।
अधिकतर जगहों पर लगाई गई लाइट खराब पड़ा है। उसमें से स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे नगरवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हें। इन लोगों का कहना है कि अधिकारियों की संवेदनहीनता के कारण दुर्गा पूजा में भी सड़कों पर अंधेरा था। वहीं दीपावली एवं छठ पर्व में भी सड़क एवं गलियों में अंधेरा पसरा रहा । जिसको लेकर नगर वासियों के बीच आक्रोश व्याप्त है।नगर गठन के बाद नगर क्षेत्र की गलियों में स्ट्रीट लाइट भी लगाई गई थी। साथ ही वार्ड संख्या 19 सहित अन्य वार्डों में लाखों की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे। जहां अधिकतर लाइट महीनों से खराब पड़े हें । कई बार शिकायत के बावजूद खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जिससे नगर वासियों सहित अन्य राहगीरों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
साथ ही रात के समय चोर उचक्के का भी भय सताते रहता है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा प्रतिमाह बिजली बिल के नाम पर हजारों रुपए का भुगतान किया जाता है। बावजूद नगरवासी अंधेरे में रहने को विवश है। इन तमाम समस्या को देखते हुए वहां के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पुनः लाइट ठीक करवाने की पहल की जा रही है गढ़हरा हांल्ट, किलगांव मुख्य द्वार एवं ज्ञानोदय स्कूल के पास महिनों खराब पड़ी कुल 6 जगहों के स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया गया। नवीन सिंह ने बताया कि युवाओं के द्वारा जो वार्ड में लगातार कार्य किया जा रहा है।जिसकी सराहना आज हर कोई करते नहीं थक रहे हें। इस कार्य में सहयोगी आदित्य वाणु , समाजसेवी अमित ठाकुर, रूपेश ठाकुर ,राजा कुमार आदि की सक्रिय भूमिका किस रहना की जा रही है।








