अनुमंडल कार्यालय में खोला गया मॉडल मतदान केंद्र
निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी 143 विधानसभा तेघड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का शुभारंभ किया। गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला एवं अनुमंडल स्तर पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का निर्माण किया जाना है, जो आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा से तीन माह पूर्व तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल स्तर पर इसकी स्थापना अनुमंडल कार्यालय में ही की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर का उद्देश्य ईवीएम/वीवीपेट के भौतिक प्रदर्शन एवं डिजिटल तरीके से मतदाताओं को ई.वी.एम. से परिचित कराना एवं उनमें जागरूकता बढाना है। उन्होंने बताया कि ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर पर ई.वी.एम. सेट ऑन मोड में रखा गया है, जहा कोई भी आम नागरिक सभी कार्यालय दिवस में कार्यालय अवधि में ई.वी.एम./वी.वी.पैट एवं वोटिंग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए वहाँ उपलब्ध ई.वी.एम. में मत डालकर मतदान प्रक्रिया से अवगत हो सकते हैं। ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर के उद्घाटन के क्रम में मास्टर ट्रेनर अमामुल-हक, सहित कार्यालय के विभिन्न कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद थे



