Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

संकल्प यात्रा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित तेघड़ा ,बेगूसराय

संकल्प यात्रा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

तेघड़ा ,बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड  अंतर्गत बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की जागरूकता शिविर का आयोजन गौरा 1  एवं गौरा 2 पंचायत पंचायत में आयोजित किया गया

गौरा 1  पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया जयमाला  देवी ने की जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई। गौरा 2 पंचायत भवन के परागण में  मुखिया पंकज पासवान  की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभाग के द्वारा चलाए जा रहे केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉक्टर N N पाटील  के द्वारा कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित तकनीकी कृषि एवं कम खर्च पर अधिक पैदावार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा नवीनतम कृषि को लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी बहुत ही आसान और कम खर्चीला खेती के लिए प्रयुक्त हुआ है। उन्होंने ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों को जागरूक किया। और बताया कि बिहार एवं पूरे भारत देश के अंदर कृषि क्षेत्र में भारी परिवर्तन का दौर चल रहा है जिससे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार कृषकों के स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  प्रबंधक ने बैंकिंग सुविधा एवं विभिन्न तरह की 

 के लिए लोन की व्यवस्था के साथ ही सरकार के द्वारा बैंक के माध्यम से चलाए जा रहे जीवन बीमा के बारे में विस्तार से चर्चा किया। किसान  कृषि सलाहकार अली अकबर ने रबी फसल के लिए किसानों को खाद , बीज एवं अन्य मशीनरी एवं इलेक्ट्रॉनिक कृषि संयंत्रों  पर मिलने वाली सब्सिडी एवं उसकी प्रक्रिया के साथ ही किसानों को मिट्टी जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण आवास सहायक  नवीन कुमार ने आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत में पूर्व के लाभ को का बेहतर प्रदर्शन रहा है। अब 350 लाभार्थी प्रतीक्षा सूची में शामिल हें राशि की स्वीकृति मिलते  ही प्रतीक्षारत लाभुकों के लिए भवन निर्माण का कार्य त्वरित गति से प्रारंभ की जाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखिया पंकज पासवान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। समाज के सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं बिचौलियों से आम लोगों को सावधान रहने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है है। कृषि वैज्ञानिक श्री पाटिल   ने इस दौरान सभी मौजूद लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत के प्रति संकल्प दिलाई । आयुष्मान भारत कर्मी सिकंदर कुमार ने आयुष्मान योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह गरीबों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है।पंचायत सचिव किशोर कुमार ने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के योजनाओं के माध्यम से पंचायत में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में मोदी जी के देश विकास उद्घोष संबंधित टेलीकास्ट दिखाया गया। मौके पर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना, स्वच्छता विभाग, उज्ज्वला योजना, जीविका, आवास योजना, कृषि ,मनरेगा ,पशुपालन  समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभागों के दर्जनों कर्मी मौजूद थे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ संजय चौधरी एवं डॉक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में लगाए गए स्टाल पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाया गया। मौके पर  भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू, प्रधानाध्यापक निधि राज, पूर्व उप मुखिया गिरीश कुमार राय, कार्यपालक सहायक सोमैया तस्कीम , C H O पुनीता कुमारी, एएनएम मीनाक्षी कुमारी ,कंचन कुमारी एवं आरती कुमारी फार्मासिस्ट अरविंद कुमार , पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतीश कुमार, रोजगार सेवक ज्योति झा के अलावे भारी संख्या में आशा ,आंगनबाड़ी सेविका , जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom