Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सामूहिक विवाह महोत्सव में 6 जोड़ी परिणय सूत्र में बंधे।

 वत्स सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में 6 जोड़ी  परिणय सूत्र में बंधे।

तेघड़ा ,बेगूसराय

 गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाने को लेकर वत्स सेवा समिति ने निस्वार्थ सेवा के तहत समाज के प्रथम सामूहिक विवाह महोत्सव में 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।  यह ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है। प्रथम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन तेघड़ा साहू पेट्रोल पंप एनएच 28 के समक्ष शिवाय इन होटल में पूरे हिंदू रीति रिवाज के तहत वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच संपन्न हुआ । गाजे बाजे के साथ दुल्हों की सामूहिक बिंदौली निकल गई । नगर भ्रमण के बाद बारात आयोजन स्थल तक पहुंची जहां दुल्हों ने तोरण  द्वार पर रस्म अदायगी के साथ विवाह मंडप में प्रवेश किया । दोपहर में सामूहिक परिणय ग्रहण संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान पहले दूल्हा दुल्हनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लिए। वही अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं श्री श्री 108 श्री गोपाल जी महाराज के समक्ष आशीर्वाद समारोह का आयोजित किया गया। पदाधिकारीगण एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनका सम्मान किया गया। संस्था के संस्थापक मंडल सदस्य रजनीश कुमार एवं अन्य सदस्यों ने नव दंपतियों को संस्था की ओर से प्रत्येक दूल्हा दुल्हनों को एक-एक फलदार पौधा भेंट की। नव दंपतियों को आशीर्वचन देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि आज इस तरह के समारोह के आयोजन से जहां एक तरफ जात-पात का बंधन टूट रहा है वही इस आदर्श सामूहिक विवाह के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर भी अंकुश लगेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने समिति  की इस ऐतिहासिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहली संस्था है जो रक्तदान, गरीब व साधन विहीन लाचार और मुसाफिरों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने का काम कर रही है। वही अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुमार ने समिति के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय की बेटियों को एक मंच से जोड़ रही है जिससे समाज में दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा मिल सके । और इस तरह के पहल से समाज के अंदर फैली दहेज प्रथाओं पर रोक लगेगी और लोगों के बीच जागरुकता आएगी। कार्यक्रम के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सच्चिदानंद पाठक के नेतृत्व में शादी की मांगलिक गीत की प्रस्तुति की गई। वही अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर सिने स्टार अम्य कश्यप,किसान नवल सिंह, पीढौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी , अविनाश कुमार शंभू, शिक्षक रंजीत कुमार, बंशीधर सहित भारी संख्या में आयोजक, अतिथि एवं बाराति शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom