Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

भारत संकल्प यात्रा की जागरूकता शिविर का आयोजन चिल्लाय पंचायत एवं धनकौल पंचायत में आयोजित किया गया

 भारत संकल्प यात्रा को लेकर लगा जागरूकता शिविर

तेघड़ा ,बेगूसराय

तेघड़ा प्रखंड  अंतर्गत मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की जागरूकता शिविर का आयोजन चिल्लाय पंचायत एवं धनकौल पंचायत में आयोजित किया गयाधनकौल पंचायत में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने की जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई। मौके पर पंचायत सचिव कालेश्वर रजक, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार एवं पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक दिलीप कुमार के अलावे विभिन्न विभाग के कर्मी , जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वही चिल्हाय पंचायत भवन के प्रांगण में  मुखिया अरविंद कुमार महतो की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभाग के द्वारा चलाए जा रहे भारत सरकार एवं बिहार सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉक्टर सुषमा के द्वारा कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित तकनीकी कृषि एवं कम खर्च पर अधिक पैदावार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार एवं पूरे भारत देश के अंदर कृषि क्षेत्र में भारी परिवर्तन का दौर चल रहा है जिससे किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार उनकी स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैंक प्रबंधक ने बैंकिंग सुविधा एवं विभिन्न तरह की रोजगार के लिए लोन की व्यवस्था के साथ ही सरकार के द्वारा बैंक के माध्यम से चलाए जा रहे जीवन बीमा के बारे में विस्तार से चर्चा किया।   कृषि समन्वयक अमित कुमार ने रबी फसल के लिए किसानों को खाद , बीज एवं अन्य मशीनरी एवं इलेक्ट्रॉनिक कृषि संयंत्रों  पर मिलने वाली सब्सिडी एवं उसकी प्रक्रिया के साथ ही किसानों को मिट्टी जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। आवास सहायक  निरंजन कुमार ने आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पंचायत में पूर्व के लाभार्थियों  का बेहतर प्रदर्शन रहा है। अब 400 लाभार्थी प्रतीक्षा सूची में शामिल हें केंद्रांश का हिस्सा मिलते ही प्रतीक्षारत लाभुकों के लिए भवन निर्माण का कार्य त्वरित गति से प्रारंभ की जाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुखिया अरविंद कुमार महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव के अंतिम लोगों तक पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। समाज के सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं बिचौलियों से आम लोगों को सावधान रहने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है है। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुषमा  ने इस दौरान सभी मौजूद लोगों को हमारा संकल्प विकसित भारत के प्रति संकल्प दिलाई । पंचायत श्रुति नारायण ने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार के योजनाओं के माध्यम से पंचायत में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। इस मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद के माध्यम से सरकार के योजनाओं का टेलीकास्ट दिखाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना, स्वच्छता विभाग, उज्ज्वला योजना, जीविका, आवास योजना, कृषि ,मनरेगा ,पशुपालन  समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभागों के दर्जनों कर्मी मौजूद थे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर  कुमार पंकज एवं डॉक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में लगाए स्टाल पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाया गया। मौके पर  भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार शंकर, कार्यपालक सहायक सनिश  कुमार, डॉ राजकुमार, C H O रंजू कुमारी, एएनएम प्रतिमा कुमारी, रीना कुमारी, पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक नयन भास्कर, पंचायत रोजगार सेवक अवधेश कुमार, आंगनबाड़ी सेविका नूतन राय एवं उषा कुमारी ,समाजसेवी विकास कुमार के अलावे भारी संख्या में लोग शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom