Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

भले ही हमारे देश ने कितनी तरक्की कर ली हो, पर आज भी समाज में बेटियों को बोझ समझा जाता है

 वत्स सेवा समिति आज 13 दिसंबर को आयोजित करेगी प्रथम सामूहिक विवाह महोत्सव।


तेघड़ा ,बेगूसराय

भले ही हमारे देश ने कितनी तरक्की कर ली हो, पर आज भी समाज में बेटियों को बोझ समझा जाता है। गरीब माता-पिता बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाने में संकोच करते हें  और यदि गरीब परिवार की होनहार बेटियां अपने बूते उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कामयाब हो भी जाती है तो परिजनों को बिटिया की शादी करने की ¨चिंता हमेशा सताती रहती है। कुछ बच्चियां गरीबी की वजह से शिक्षा भी नहीं ले पातीं। ऐसे ही गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाने को लेकर वत्स सेवा समिति ने निस्वार्थ सेवा के तहत 13 दिसंबर को प्रथम सामूहिक विवाह महोत्सव का योजना बनाया है।  यह ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है। संस्था के बंशीधर एवं रजनीश कुमार ने  बताया कि बेटियां बोझ नहीं होती वह तो माता-पिता का गौरव होती है। बेटी के जन्म को कोई परिवार बोझ ना समझे। और बेटी की शादी पर कोई मां-बाप खुद को बेसहारा ना माने इसलिए वत्स सेवा समिति द्वारा 13 दिसंबर को  प्रथम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन तेघड़ा साहू पेट्रोल पंप एनएच 28 के समक्ष शिवाय इन होटल में किया जा रहा है। जिसमें कुल 6  जोड़ा बड़ -  वधू का रजिस्ट्रेशन किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाहन 9:00 बजे सेहरा बन्दी, 11:00 बजे बारात प्रस्थान, 12:30 बजे जयमाला एवं अपराहन 2:30 बजे कन्यादान सहित अन्य मांगलिक कार्य संपन्न किए जाएंगे। जिसके मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि श्री श्री 108 श्री गोपाल दास जी महाराज जी शिरकत कर रहे हें। शिक्षक रंजीत कुमार ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहली संस्था है जो रक्तदान, गरीब व साधन विहीन लाचार और मुसाफिरों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने का काम कर रही है। समिति के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय की बेटियों को एक मंच से जोड़ रही है जिससे समाज में दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा मिल सके । और इस तरह के पहल से समाज के अंदर फैली दहेज प्रथाओं पर रोक लगेगी और लोगों के बीच जागरुकता आएगी।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom