बिहार राज्य के वैशाली जिला के पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के कार्यालय के मुख्य द्वार पर आल इंडिया रेलवे पारा मेडिकल स्टाफ यूनियन के तत्वावधान में रेलवे पारा मेडिकल कोरोना योद्धा की पुनः नियुक्ति हेतु दो दिवसीय धरना दिया गया।
जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष डा० गणेश कुमार ने किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान के सभी जोनल के महाप्रबंधक ने सभी पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ की पुनः बहाली कर लिया लेकिन पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के अन्तर्गत आने वाले पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ की पुनः बहाली नहीं की गई है, जो बहुत बड़ा दुर्भाग्य है । मुख्य अतिथि मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी प्रकार की आग को दमकल बुझा सकती है लेकिन पेट की आग को दुनिया का कोई भी दमकल बुझा नहीं सकता है। अगर पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ के पेट की आग जल्द से जल्द नहीं बुझाई जाएगी तो अगर ये पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ सूई, सीरिंज, थर्मामीटर आदि को छोड़कर हथियार उठा कर अपराधी, नक्सली और आतंकवादी बनते हैं तो इसका सारी जिम्मेवारी पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक होंगे। इसलिए हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को त्राहि माम संदेश भेजते हुए कहा कि अविलंब पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के अधीन पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ को पुनः बहाली करके इनको अपराधी, नक्सली और आतंकवादी बनने से अविलंब बचाने का भागीरथी प्रयास करें।
मुख्य वक्ता आल इंडिया रेलवे कान्ट्रेक्ट पारा मेडिकल स्टाफ यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी० रमेश बाबू ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक से आग्रह करते हुए कहा कि सभी पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ को अविलंब पुनः बहाल कर इनको पुनः स्वास्थ्य सेवा का अवसर प्रदान करें। अतिविशिष्ट अतिथि सीटू एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अनुपम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर पुर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 दिनों के अंदर पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ को बहाल नहीं किया जाता है तो सम्पूर्ण बिहार के पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ सम्पूर्ण बिहार के सड़कों पर उतर कर सम्पूर्ण बिहार का चक्का जाम कर दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश महतो ने महाप्रबंधक से आग्रह करते हुए कहा कि अविलंब पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ को बहाल कर इनके डुबते हुए कैरियर को बचाने का भागीरथी प्रयास करें। इस कार्यक्रम में पांच रेलवे डिवीजन यथा सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय, धनबाद डिवीजन के नेतृत्व कर्ताओं, कार्यकर्ताओं सहित किसान नेता राजेंद्र पटेल, खेतिहर मजदूर यूनियन के वैशाली जिला अध्यक्ष दीनबंधु प्रसाद, सुश्री हेलेन बा, सुश्री मर्टीना, आनंद कुमार तिवारी, कमलेश कुमार,अर्पण डेनियल आदि नेताओं ने संबोधित किया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें डी० रमेश बाबू, अनुपम कुमार,डा० गणेश कुमार,डा० केशव गांधी, सुश्री हेलेन बा ने महाप्रबंधक, हाजीपुर से मिलकर एक और सिर्फ एक सूत्री मांग पारा मेडिकल कोरोना योद्धा स्टाफ को अविलंब पुनः बहाल किया जाय।जोनल सचिव डा० केशव गांधी ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।






