ठगी व जलसाजी के आरोपी योगाचार्य गुड़ाकेश गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
फुलवड़िया थाना के विभिन्न कांडों में वांछित आरोपित योगाचार्य गुड़ाकेश को फुलवड़िया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि। योग गुरु गुड़ाकेश अपने गोतिया राम उदगार साह ।के साथ मारपीट करने के मामले फुलवड़िया थाना में दर्ज कांड संख्या154/23 दिनांक 23 , 10 ,2023 के तहत धारा 147, 148, 341 ,323,354(बी)/379 भारतीय दंड संहिता के तहत 3 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार कर कर लिया गया है। न्यायालय भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्हें बताया कि योग गुरु गुड़ाकेश के खिलाफ पूर्व से भी कोई अपराधिक मामले दर्ज है। फुलवड़िया थाना में योग गुरु गुड़ाकेश के विरुद्ध डोसियर भी खोला गया है। इनके गोतिया राम उदगार साह एवं उनके बीच मारपीट के संबंध में फुलवड़िया थाना में कांड संख्या 153/23 दिनांक 23.10 .2023 धारा 341 323,307,354(बी), 504 /34 भा.द.वि. में गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ राम उदगार साह को भी न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि गुड़ाकेश का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है जिसके तहत फुलवड़िया थाना कांड संख्या 16/ 17 दिनांक 22, 1 ,2017 कांड संख्या 159 / 16 दिनांक 15, 12 , 2016, कांड संख्या 15/17 दिनांक 19 ,2 ,2017 कांड संख्या 114 / 19 दिनांक 24 ,8 ,2019 कांड संख्या 177 / 23 दिनांक 3, 12, 2023 , 341 /23 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
ज्ञात हो कि गुड़ाकेश कुमार उर्फ हरे राम साह पूर्व के गठित पंचायत फुलवड़िया एक पश्चिम टोला के निवासी हें। उनकी शुरुआती दौड़ 1997 में साक्षरता के द्वारा संचालित पंचायत के बुनियादी विकल्प संचालक के रूप में विद्यालय से वंचित बच्चों को शिक्षित करने से प्रारंभ हुआ। फिर आगे ये जूड़ो कराटे से जुड़कर लोगों को कैंप के माध्यम से जूड़ो कराटे सीखने लगे। फिर इनका पहचान पूरे जिले के सभी प्रखंडों में बना। तब जाकर इन्होंने लोगों को योग सिखाने और अपने आप को योगाचार्य कहलाते हुए एक्यूप्रेशर पद्धति से चिकित्सा संबंधी जटिल और असाध्य रोगों के उपचार के नाम पर लोगों से ठगी का सिलसिला शुरू हुआ। फिर आगे बढ़कर स्वास्थ्य विभाग से कोऑर्डिनेशन स्थापित करके के स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक योगासन जैसे गतिविधि अपनाना शुरू किया और लोगों को शारीरिक चिकित्सक के रूप में विभिन्न स्वास्थ्य केदो में बहाली के नाम पर प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने और नौकरी दिलाने के नाम पर बेगूसराय से लेकर खगड़िया जिला तक के लोगों को ठगी का शिकार बनाया। इसी तरह की मामले में कुछ साल पहले भी इसी तरह के मामले में कार्रवाई के तहत इन्हें हिरासत में भेजा गया था। लेकिन अब इस तरह के उद्वेदन से इनके इस तरह के धंधे का कपर्दाफाश हुआ है। जिससे लोग ठगी के शिकार होने से बचेंगे। इस तरह की कार्रवाई से लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन के ऊपर बढ़ा है।




