उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को बीडीओ ने स्वच्छता का गुड़ सिखाया
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत गौरा एक स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता से संबंधित जागरूकता को लेकर स्वच्छता के लिए शौचालय निर्माण की आवश्यकता एवं इसके अभाव में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी हानियों से अवगत कराया गया। उन्होंने खुले में शौच की आदत से होने वाली बीमारियों एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों को स्वयं अपने घर एवं अपने परिचितों के घर में शौचालय निर्माण एवं इसके उपयोग के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि शौचालय का प्रयोग न कर खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों हैजा, दस्त, मलेरिया, पीलिया, चर्मरोग, पोलियो आदि के बारे में जानकारी देते हुए इससे होने वाले शारीरिक नुकसान के साथ परिवार को होने वाले आर्थिक नुकसान से भी अवगत कराया और हर घर में शौचालय निर्माण अवश्य कराए जाने की आवश्यकता बताई। लोगो के आर्थिक विकास के लिये भी शौचालय निर्माण एवं उपयोग आवश्यक बताया गया। बच्चों को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा गया कि भारत में तब तक कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है जब तक उसके घर में शौचालय नहीं है। ग्राम में खुले मे शौच की प्रवृति को नहीं रोके जाने से सभी के लिये खतरा बना रहेगा। इसलिए ग्राम के प्रत्येक व्यक्ति के घर में अनिवार्य रूप से शौचालय निर्माण के साथ इसके उपयोग को सुनिश्चित करना आवश्यक बताया गया। स्वच्छता के लिये शौच का सुरक्षित निपटान, हाथ की धुलाई एवं आस पास की स्वच्छता बनाए रखना जरूरी बताया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से सुबह और शाम सड़क और गली की सफाई की जाती है साथ ही प्रत्येक घरों से गिले और सुखे कचरो का उठाव भी होता है। इसमें जन भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर प्रत्येक घरों से 30 मासिक यूजर चार्ज लेना आवश्यक है ताकि यह मिशन अनवरत चलता रहे। मौके पर प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने बच्चों के बीच स्वच्छता पाठ को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी का आभार प्रकट किया


