बिजली बिल सुधार व विद्युत संबंधित त्रुटियों को लेकर कैंप का आयोजन
विद्युत उपभोक्ताओं का गलत बिजली बिल के सुधार एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के निवारण को लेकर लिए शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में तेघड़ा नगर कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन एवं ग्रामीण विद्युत कनीय अभियंता नटवर कुमार मौर्या के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक रंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रखंड स्तर पर विद्युत विपत्र में त्रुटि से संबंधित शिकायत के निवारण को लेकर कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि बिजली बिल एवं अन्य समस्याओं को लेकर कुल आठ आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद उस समस्या को दूर किया जाता है ।उन्होंने बताया कि बिजली से संबंधित नॉर्मल समस्या होगा उसे ऑन दी स्पॉट निदान किया जाएगा।
कैंप के माध्यम से ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से खासकर विद्युत विपत्र सुधार, खराब मीटर बदलवाने, अधिक बिल से संबंधित शिकायत, औसत बिलिंग की शिकायत के निराकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है।
ग्रामीण कनीय विद्युत अभियंता नटवर कुमार मौर्या ने बताया कि सुबह 10 बजे से कैंप आयोजित की गई। इस कैंप के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण इलाके में रह रहे उपभोक्ता को आसानी से बिल सुधार हो जाएगा तथा वह अपना बिजली बिल स-समय जमा करना प्रारंभ कर देंगे। प्रखंड स्तर पर आयोजित कैंप में लाइनमैन प्रिंस कुमार, गणेश शंकर विद्यार्थी एवं निलेश कुमार व अन्य कर्मी रजिस्टर एवं मनी रसीद के साथ उपस्थित रहे।


