Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33 मामलों का हुआ निष्पादन तेघड़ा , बेगूसराय

तेघड़ा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33 मामलों का हुआ निष्पादन

तेघड़ा  , बेगूसराय

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को तेघड़ा अनुमंडलीय कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे बैंकिग,  राजस्व वाद, पेंशन, मोटरयान दुर्घटना, विद्युत वाद,  मजदूरी से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार  ने राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक  बेंच के माध्यम से विभिन्न मामलो का निष्पादन किया गया। इस दौरान एसडीएम कोर्ट के  समनिय धारा 144, धारा 144, धारा 107 मे दर्जनों मामले का निष्पादन किया गया अपर सत्र न्यायाधीश राहुल कुमार  ने बताया कि लोक अदालत में आपसी समझौता के तहत वादों का निष्पादन किया जाता है, जिसकी अपील नहीं की जा सकती है। लोक अदालत में काफी संख्या में विद्युत एवं बैंक के ऋणी सेटलमेंट के लिए पहुंचे थे। अपर सत्र न्यायाधीश  ने कहा कि वर्तमान समय में लोक अदालत से आम लोगों को बहुत राहत मिल रही है। वर्षों तक चलने वाले विवादों का निपटारा चंद मिनटों में लोक अदालत के माध्यम से संभव है। इसके माध्यम से निष्पादित मामले में दोनों पक्षों की जीत होती है। लोक अदालत में मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर एक  न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। मौके पर विद्वान अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ संजीव कुमार,पीएलभी अमित कुमार, सहायक नथनी रजक, आदेश पाल देवानंद पासवान  सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom