विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के माध्यम से आम लोगों को दी गई योजना की जानकारी।
तेघड़ा ,बेगूसराय
राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा के नेतृत्व में विकसीत भारत संकल्प रथ यात्रा शनिवार को तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत आधारपुर एवं बरौनी एक पंचायत में पहुंचा । बरौनी एक पंचायत के पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में पंचायत के मुखिया पंकज सिंह राधे-राधे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंच संचालन भाजपा नेता सुभाष सिंह ने किया। इस दौरान केद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पीएम मोदी का लाइव संबोधन एलईडी पर दिखाया गया। सांसद श्री सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर केन्द्र सरकार द्वारा कराए जा रहे सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवा भी उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया साथ ही उनके जीवन में आए बदलाव से लोगों को अवगत करवाया गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार चौधरी, सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, जिला पार्षद प्रवीण शेखर, बरौनी तीन के मुखिया अमलेश कुमार राय, पीढ़ौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, बरौनी दो के मुखिया प्रतिनिधि देवराज कुमार सिंह, बरौनी एक के पूर्व मुखिया राम पुकार चौरसिया, के अलावे भारी संख्या में स्वच्छता कर्मी, जन प्रतिनिधि, आशा कर्मी, सेविका, जीविका दीदी, एवं सरकारी कर्मी के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।




