Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मोटरसाइकिल एवं स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के ठोकर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक में दो की मृत्यु ,और एक ईलाज रत

मोटरसाइकिल एवं स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के ठोकर में मोटरसाइकिल  सवार तीन युवक में दो की मृत्यु ,और एक ईलाज रत 


तेघड़ा , बेगूसराय

अपने बहन की रुकसदी करने रानी गोधना जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीन साथियों को पहले स्कार्पियो ने ठोकर मारी, फिर पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने चापा देकर दोनों बाहन भाग जाने में सफल रहा। जबकि ठोकर लगने के बाद एक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे को इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई । जबकि तीसरा युवक को मामूली चोटे आई। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के एन एच 28 मालती चंद्रभानु पेट्रोल पंप की नजदीक की बताई जाती है।


घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी थाना के 112 नंबर की ड्राइवर  गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंच गये। जबकि फुलवड़िया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक सूरज कुमार की लाश को उठाकर और घायल आलोक कुमार को उठाकर घायल को इलाज में भेजाऔर मृतक की लाश को थाने पर लाई। । घायल आलोक कुमार इलाज में ले जाते वक्त दम तोड़ दी। जबकि चोटिल राजकुमार इलाज कराने बेगूसराय चला गया। मृतक सूरज कुमार पिता चंद्र- देव रजक सा० छोटी बलिया ऊपर टोला वार्ड नंबर-05 थाना बलिया एवं आलोक कुमार पिता मुन्ना रजक सा० पन्हास थाना लोहिया नगर बेगूसराय दोनों मृतक ममेरा भाई के रिश्ते में है। सूचना पाकर बरौनी थाना भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। लेकिन घटना स्थल फुलवरिया थाना क्षेत्र में था इसलिए वह वापस चली गई।  दोनों मृतक ममेरे भाई मोटरसाइकिल नंबर बीआर 09एच पर सवार थे। फुलवरिया थाना पुलिस ने दोनों लाश को कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom