Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

शिव नगर मुजफरा में होगा 10 दिसंबर को विराट शिव गुरु चर्चा का आयोजन।

 शिव नगर मुजफरा में होगा 10 दिसंबर को विराट शिव गुरु चर्चा का आयोजन।


तेघड़ा ,बेगूसराय

बीरपुर प्रखंड अंतर्गत शिवनगर मुजफरा के मैदान में शिव शिष्य परिवार के द्वारा 10 दिसंबर रविवार को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भगवान शिव के गुरु स्वरूप की चर्चा को लेकर शिव  शिष्य परिवार द्वारा शिव नगर के मैदान में तैयारी जोड़ों पर चल रही है। आयोजन की तैयारी  कार्यक्रम में व्यवस्था  व संचालन को लेकर 50 स्वयंसेवक  की तैनात करने का निर्णय लिया गया है। विराट शिव गुरु परिचर्चा की शुरुआत हर-हर भोला जागरण धुन के साथ होगी। विराट शिव गुरु महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा दिन-रात तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के शिव गुरु भाई डॉक्टर राजेश कुमार एवं शंभू पंडित ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जोरों की तैयारी चल रही है। बेगूसराय के अलावे कई जिले से शिव गुरु भाई एवं बहनों का आगमन बड़े पैमाने पर होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के गुरु स्वरूप से लोगों को जोड़ना है। शिव शिष्य होने में केवल तीन मंत्र सहायक है। जिसे हमें हमेशा पालन करना चाहिए। पहला भगवान शिव को अपना गुरु मानकर उनसे दया की याचना करना चाहिए। दूसरा  भगवान शिव के बारे में बाताकर कि वे जगतगुरु आपके भी हो सकते हें। तीसरा भगवान शिव को नाम: शिवाय पंचाक्षरी मंत्र से 108 बार प्रणाम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि महोत्सव में गुरु भ्राता संजय तिवारी भागलपुर,  हीरामणि भागलपुर, दरभंगा श्रीराम इकबाल के अलावे अन्य शिव भ्राता शिव शिष्यों को संबोधित करेंगे। आयोजन समिति के बदलो दीदी, कंचन दीदी, बिना दीदी, निशा दीदी रेखा दीदी एवं लक्ष्मी दीदी के देखरेख एवं मंच संचालन गंगा प्रसाद करेंगे। भजन मंडली में हीरामणि, रीना एवं अनीता और रोशनी के भक्ति भाव की अमृतवाणी में भाई बहन शराबोर  रहेंगें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom