एक झटके में खत्म हुआ सरकारी स्कूलों की पुरानी परंपरा, अब परीक्षा के समय कक्षा स्थगित नहीं बल्कि संचालित रहेगी ।
तेघड़ा , बेगूसराय
बिहार में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के द्वारा शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार की ओर प्रयास किए जा रहे हें। जिसको लेकर एक वर्ग जहां खुश नजर आ रहे हें।वहीं दूसरी तरफ एक वर्ग ऐसे फैसले से नाराजगी जाहिर करते हें। इस तरह की फैसले का जमीनी सच लोगों के सामने प्रदर्शित हो रहा है। अब प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय समय पर खुलने लगे हें। शिक्षक समय से स्कूल आने जाने लगे हें। यह अकेले के के पाठक की सख्ती और सक्रियता का असर है। और तो और उच्च शिक्षा में भी सुधार की संभावना दिखने लगी है। शिक्षकों और कुछ राजनीतिज्ञों को भले ही सुधारात्मक कदम खलती हो लेकिन आम आदमी व अभिभावकों में उनके काम के तरीके से खुशियां और शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुधार नजर आ रहे है । माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में परीक्षा के दौरान अन्य कक्षाओं का संचालन स्थगीत कर दिया जाता है। यह पुरानी परिपाटी रही है। अब ऐसा नहीं होगा यानी एक ओर परीक्षा होती रहेगी तो दूसरी और कक्षाओं का संचालन भी जारी रहेगा। इसी तरह स्कूलों में लगी जंग को साफ करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हें। दशकों से चली आ रही परंपरा को एक ही झटके में समाप्त कर दिया गया और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले प्रधान शिक्षक सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा पदाधिकारीको बराबर अनुश्रवण करने का निर्देश भी दिया गया है ।



