मुरारी लाल यादव राष्ट्रीय यादव महासभा (रजि0) के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत
राष्ट्रीय यादव महासभा के राष्ट्रीय संयोजक/ संस्थापक वेद रत्न यादव ने देहरादून उत्तराखंड के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल यादव को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है| इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव भूप सिंह यादव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर ए○ के○ सिंह, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेश यादव व कानपुर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी शुभम यादव आदि प्रमुख लोगों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया| श्री मुरारी लाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए यादव समाज के हितों के लिए संघर्ष करने व संगठन को पूरे देश में मजबूत बनाने का संकल्प लिया|






