मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत प्रखंड में 7 लाभुकों को मिलेगा पांच-पांच लाख का अनुदान
तेघड़ा , बेगूसराय
बिहार सरकार द्वारा प्रखंडों को बस सेवा के माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रखंड के सात पात्र लाभार्थियों को बस की खरीद पर 5- 5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना का संचालन बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के माध्यम से प्रखंड से जिला मुख्यालय के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी। उक्त योजना की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है वे पात्रता के आधार पर जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र ,मैट्रिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं चालान की छाया प्रति के साथ प्रखंड कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हें। इसके लिए सरकारी सेवा में कार्यरत एवं नियोजित लाभुक इसके पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि लाभुकों में अनुसूचित जाति से दो ,अत्यंत पिछड़ा वर्ग से दो,पिछड़ा वर्ग से एक, अल्पसंख्यक समुदाय से एक एवं सामान्य वर्ग से एक प्रखंड से कुल 7 लाभुकों का चयन किया जाएगा।
*अंतिम सूची बनेगी*
इस योजना के सुयोग लाभार्थी प्रथम चरण के लिए 6 दिसंबर से 27 दिसंबर 23 तक अपना आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हें। वरीयता सूची का निर्धारण डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा 6 जनवरी को अंतिम रूप से चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा जिसमें लाभार्थियों के नाम होंगे







