2023 ने बदला मौसम का मिजाज, जाए रहे बादल हुई बूंदाबांदी
तेघड़ा , बेगूसराय
दीपावली के बाद शुरू हुई गुलाबी ठंड अब बढ़ती जा रही है । सर्दियों के सीजन में सोमवार के बाद यह दूसरा दिन है जब पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे जिससे
जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। शुक्रवार की सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। गुरुवार की संध्या से जो बूंदाबांदी हुई इससे ठंड में और इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान के अनुसार हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। धीरे-धीरे पारा और नीचे की ओर गिरेगा एक सप्ताह में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है । अब अचानक सर्दी का एहसास होने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हें।गांवों में अब अलाव भी जलने लगे हें। डॉक्टर का कहना है कि ऐसे मौसम से बचाव जरूरी है। लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। सर्दी की शुरुआती दौड़ में ही लोगों को सिर दर्द ,खांसी - जुकाम और बुखार सताने लगा है। इन दिन लोग दोनों समस्याओं से परेशान हो रहे हें दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों को इस तरह की समस्याएं हो रही है। ऐसे मौसम में दो दिनों से अचानक मौसम का मिजाज बदला है। अस्पतालों एवं निजी चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुई है । ऐसे मौसम में डॉक्टर ठंड से बचने की सलाह दे रहे हें। इसका कारण है कि मौसम में अधिक ठंड का एहसास नहीं होता लेकिन यह ठंड शरीर पर जल्दी असर करता है। दिन का तापमान कुछ अधिक होने के कारण लोग गर्म कपड़े नहीं पहन पाते और रात के तापमान में गिरने का वह ख्याल नहीं रखते, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।डॉक्टर का कहना है कि ऐसे मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। 2 दिन पहले सुबह और शाम की गुलाबी ठंड अब धीरे-धीरे गलन की ओर बढ़ रही है। मौसम बदलने से हवा सर्द लगने लगी है सुबह और शाम घुंघ के साथ कोहरे का भी असर दिखने लगा है। किसानों का कहना है कि रवि की बुवाई लगभग कर ली गई है । अगर इस समय बारिश हो जाती है तो सिंचाई का खर्च बचेगा इससे गेहूं के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी वर्षा होने पर किसान अपनी उगे हुए गेहूं चना सहित दलहन ,तिलहन और सब्जी की अन्य फसलों में खाद डाल सकते हें।



