10 सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीआई ने प्रखंड परिसर में दिया धरना
नावकोठी/बेगूसराय
राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम के तहत भाकपा अंचल परिषद नावकोठी के द्वारा प्रखंड परिसर में विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दिया गया।अध्यक्षता पूर्व मुखिया महेंद्र महतो ने की।वहीं धरना कार्यक्रम का संचालन अंचल सचिव चंद्र भूषण चौधरी ने किया। धरना को संबोधित करते हुए अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने केंद्र के मोदी सरकार की जमकर आलोचना की।उन्होंने कहा सरकार के करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह बताया। विभिन्न मांगों में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, खाद में धांधली पर रोक, प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक,वंचित परिवार को राशन कार्ड, आवास,शौचालय निर्माण की राशि,बिजली बिल में सुधार सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एक शिष्ट मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी नावकोठी चिरंजीवी पाण्डेय से मिलकर स्मार पत्र सौपा।धरणा को गणेश महतो,आनंद मोहन सिंह,सुधीर सिंह,विष्णु देव सदा,जितेंद्र कुमार,युवा नेता मोहम्मद नसीम, रोशन कुमार,राम विनोद सिंह आदि ने संबोधित किया।धरना कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


