प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 30 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच
नावकोठी/बेगूसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरूवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया।पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि चेकअप के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईबी, बीपी,हिमोग्लोबिन,वजन, कोरोना इत्यादि की जाँच की गयी।इस दौरान 30 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी।जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, फोलिक एसिड सहित अन्य आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं से हरी सब्जी,फल सहित अन्य पौष्टिक आहार का सेवन करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर डॉ रीमा राज,अकाउंटेंट सुधीर कुमार,बीसीएम उषा कुमारी,पीएमडब्ल्यू रंजन कुमार,एलटी अमृत कुमार,पंकज जोशी, बीएमईए दिनेश कुमार, जीएनएम रविशंकर कुमार,काउंसलर राज कुमार सिन्हा,सीएचओ सूर्य भूषण,विक्रांत कुमार,एसटीएस रिशिका रानी,एएनएम निशा कुमारी,रेणु कुमारी,रागिनी कुमारी,मिंटू कुमारी,सीमा कुमारी,प्रभा कुमारी,रीना कुमारी,स्वास्थ्य कर्मी सदानंद भारती,कपूरचंद कुमार,आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


