Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बिहार को विशेष राज्य की दर्जा व ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर कम्युनिस्ट पार्टी का एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन

 बिहार को विशेष राज्य की दर्जा व ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर कम्युनिस्ट पार्टी का एकदिवसीय धरना-  प्रदर्शन

तेघड़ा , बेगूसराय

बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने , भूमिहीनों को मकान बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन के अलावे अन्य जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 21 दिसंबर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंचल तेघड़ा के द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की गई। जिसकी अध्यक्षता कामरेड गया पासवान ने किया किया। धारणा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। बिहार जैसे प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देना यह बीजेपी की सरकार बिहार के जनता के साथ नाइंसाफी कर रही  है। जिसे बिहार की जनता आने वाले 2024 की लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाने के लिए गोल बंद हो चुकी है। जिला सचिव मंडल के सदस्य चंद्रभूषण सिंह जुलुम ने कहा  कि सत्ता पक्ष के इशारे पर बार-बार सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का अर्थ है उस क्षेत्र की जनता को भी एक प्रकार से निलंबित कर देना और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना। यह देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान सभा के जिला सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि तेघड़ा आंचल की 47 बीघा गैरमंजरूआ  खास, गैरमंजरूआ  आम एवं केसरी हिंद  कीमती सरकारी जमीन  बारों से पिढ़ौली तक आज भू माफिया की कब्जा में है। अंचल कार्यालय और निबंधन कार्यालय में इसकी सूची रहने के बावजूद भी भू माफियाओं और प्रशासन की मिली भगत से  इसकी खरीद बिक्री की जा रही है। वहीं अंचलाधिकारी,अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी ने भ्रष्टाचार के दल - दल में भूमाफियाओं के पक्ष में जमाबंदी कायम कर बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि को भू माफियाओं के नाम करवाया है। जिसकी जांच होनी चाहिए और ऐसे पदाधिकारी और भू माफिया की अवैध संपत्ति की जांच हो और इन्हें सजा हो। उन्होंने कहा कि पुराना ब्लॉक के सामने एक बीघा चार कट्ठा जमीन पर लोगों को दिखाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा बुलडोजर तो चलाया गया लेकिन 8 सप्ताह बीत जाने के बावजूद हाईकोर्ट की अवहेलना करते हुए भू माफिया की मिली भगत से आज प्रशासन मौन हो गई है। प्रशासनिक स्तर से अगर भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अभियान नहीं चलाया और वैसे भूमाफियाओं को जेल नहीं भेजा गया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बड़ी आंदोलन करने को विवश होगी। सनातन सिंह ने कहा कि देश के अंदर फिरका परस्ती, प्रतिक्रियवादी संप्रदायवादी और संघ की सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए हमारी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश के अंदर धर्मनिरपेक्ष बाली तमाम पार्टियों को संगठित करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए देश की सत्ता से बेदखल करेंगे और बिहार में 40 में 40 सीट इंडिया गठबंधन के झोली में मिलेगी। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार को ज्ञापन सोपा गया जिसमें बिहार को विशेष राज्य की दर्जा  और क्षेत्र के ज्वलंत जन समस्याओं सभी भूमिहीनों को बासगीत पर्चा व  वासगीत पर्चा पर कब्जा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के खाद बीज, फसल का उचित दाम और  नगर परिषद के तहत मनमाने होल्डिंग टैक्स , सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के अलावे अन्य मांग शामिल हें। मौके पर अंचल मंत्री परमानंद सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलम सिंह, पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी,भोला सिंह, प्रदीप कुमार चिंटू, रविंद्र कुमार राम उदगार पासवान, योगेंद्र ठाकुर, खंतर ठाकुर , अमरनाथ कुमार बबलू, योगेंद्र पासवान, गोरा दो के मुखिया पंकज पासवान, महेंद्र शर्मा के अलावे भारी संख्या में नगर व  ग्रामीण क्षेत्रो से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom