Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बाल अधिकार और बाल विवाह के प्रति बच्चे हुए जागरूक

 बाल अधिकार और बाल विवाह के प्रति बच्चे हुए जागरूक 

प्रखंड अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत "सुरक्षित शनिवार "का आयोजन सहायक सह फोकल शिक्षक मो फैयाज अहमद ने किया।बाल अधिकार, बाल विवाह के प्रति जागरूकता लाने हेतु रोल प्ले कराया गया। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न और छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करने की सलाह दी गई। अपरीचित लोगों से बचकर रहना तथा अनजान लोगों द्वारा दी गई चीजों को न खाने की बात बताई। बाल अधिकार को समझाते हुए कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, सुरक्षित वातावरण में शिक्षा, भयमुक्त होकर अपने विचार रखना आप सभी बच्चों का अधिकार है। छोटी उम्र में शादी का विरोध करना आपका और समाज का दायित्व है क्योंकि यह कानूनी रूप से जुर्म है। ऐसी तमाम कुरीतियों का हम सबको पुरजोर विरोध करना चाहिए। मौक़े पर विद्यालय प्रधान सुरेश कुमार, ममता कुमारी, विकास पासवान, कृष्ण कुमार पंडित, शालिनी कुमारी, कुमारी वंदना और बाल प्रेरक अंकित कुमार, प्रियांशु कुमार, कृष्ण कुमार, राजन कुमार, गुलशन कुमार तथा सभी बच्चे मौजूद थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom