Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

नमो कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बालक वर्ग से विजेता वनी बिहट की टीम 27 अंक से मोसादपुर को किया पराजित तेघड़ा , बेगूसराय

 नमो कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बालक वर्ग से विजेता वनी  बिहट की टीम 27 अंक से मोसादपुर को किया पराजित

तेघड़ा , बेगूसराय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा पूरे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर आकर्षित तथा प्रेरित करने के उद्देश्य से नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसी के क्रम में  तेघड़ा गौशाला के मैदान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी  बालक वर्ग  का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट क्लब  बिहट और मोसादपुर के बीच खेला गया। 


बिहट की टीम ने एक तरफा मुकाबले में मोसादपुर को 27 अंक से पराजित कर विजेता बनी। विजेता टीम को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष सीताराम सिंह  प्रदेश महामंत्री  नवीन कुमार सिंह एवं मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री कृष्णनंद सिंह ने ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष बलराम सिंह, कार्यक्रम प्रभारी हीरा कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार,प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सरोज राय एवं जिला प्रवक्ता हेमंत कुमार चौधरी , अविनाश शंभू, आदि मौजूद थे। खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभाओं में निश्चित रूप से निखार आएगा।और पार्टी पूरे देश में गांव को जोड़ते हुए खेलो इंडिया का आयोजन कर रही है। प्रकोष्ठ  के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार  ने कहा कि कबड्डी  खेल की संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है । जिससे बढ़ावा देकर खेल की संस्कृति को विकसित किया जाएगा । प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री कृष्णनंदन सिंह ने कहा कि कबड्डी में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा रहा है। और फाइनल विजेता और उपविजेताओं  को प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा पटना में  भी सम्मानित  किया जाएगा। फाइनल मैच में स्पोर्ट क्लब बिहार की टीम ने 60 अंक लाकर विजेता घोषित हुए। वहीं मोसादपुर की टीम ने 33 अंक लाकर उपविजेता का स्थान कायम किया।  मौके पर हेड रेफरी पवन कुमार सिंह, पन्ना लाल ,आदित्य कुमार अंबर ,पुलकित कुमार एवं गुलशन कुमार ने खेल को रोचक बनाया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मोर्चा के जिला महामंत्री अम्य रंजन पोद्दार, पूर्व प्रवक्ता बबन कुमार पवन, उपाध्यक्ष राजीव चौधरी,  आईटी सेल के विधानसभा संयोजक श्याम किशोर उर्फ छोटे एवं सह संयोजक राजन रजनीश यादव, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष अमित कुमार इतवारी , गणपति झा एवं मनजीत मिश्रा के अलावे मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom