Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम कैंप की हुई शुरुआत।

मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम  जोड़ने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम कैंप  की हुई शुरुआत।


तेघड़ा ,  बेगूसराय

लोक सभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं में जागरूकता लाने का अभियान चलाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में 18 वर्ष से 19 वर्ष के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके इसके लिए विशेष अभियान इस माह के 25 नवंबर शनिवार  से प्रारंभ हुई है जो आज 26 नवंबर रविवार तक जारी रहेगी।


अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बुथों पर आयोजित शिविर का जयजा लेते हुए बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशित होने के बाद दवा एवं आपत्ति  9 दिसंबर तक दिया जा सकता है। 26 दिसंबर तक दवा एवं आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा। सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि इस माह 25 नवंबर शनिवार और 26 नवंबर रविवार तक  सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें नए युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम  जोड़ने, विलोपित करने एवं नाम शुद्धिकरण करने का कार्य किया जा रहा है। अगले दिसंबर माह में भी  मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रपत्र  6 , 7 और 8 का उपयोग किया जा रहा है। शनिवार को विशेष रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित किए गए विशेष अभियान दिवस पर आयोजित शिविरों  का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2024 तक जो युवा एवं युवतियां 18 साल पूरा करने वाले हें उन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर सभी मतदान बूथ पर विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। मौके पर बुथ प्रभारी दिलीप कुमार सहनी ,ओमप्रकाश गुप्ता, रामचंद्र साह, शिक्षक रंजन कुमार पाठक, श्याम सुंदर , अमित कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, विजय कुमार पासवान,मोहम्मद इरफान आदि ने पदाधिकारीयों को कार्य के प्रगति से अवगत करवाया।  पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में सभी जन प्रतिनिधियों , समाजसेवियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों  से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom